Culpa sem. Ullamco sequi facere magnam mauris porta, consectetur iste, rem tempor totam vehicula delectus eius accumsan pede gravida porta.

सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह का फनी अंदाज देखने को मिला है। वे अम्मा देख तेरा मुंडा बिगडा जाए…, यम्मा यम्मा…जैसे रेट्रो बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आए हैं।

40 साल के इस पूर्व क्रिकेटर ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपना डांस वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वे पुराने बॉलीवुड सॉन्ग पर फनी डांस स्टेप करते नजर आए। जबकि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर वीडियो बनाते दिख रहे हैं। जबकि इसी वीडियो में मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना और इरफान पठान ने गाना गाया।

इस वीडियो में युवी ने अपने साथी खिलाड़ियों को चैलेंज भी किया है। वे अपने साथियों को ‘आओ मैदान में…’ कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुनाफ पटेल, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा को टैग भी किया।

युवी ने यह डांस वीडियो पोस्ट किया…

https://twitter.com/YUVSTRONG12/status/1569325232019865601?s=20&t=cQpLyLywJG7-GAP1ridgLw

रोड सेफ्टी सीरीज खेल रहे हैं युवराज
युवी इन दिनों अपने साथियों के साथ रोड सेफ्टी सीरीज खेल रहे हैं। वे इंडिया लीजेंड्स का हिस्सा हैं। टीम ने पहला मुकाबला 61 रनों से जीता है। उसने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को हराया है। सीरीज के पहले मुकाबले में युवराज सिंह बेरंग रहे। उन्होंने 8 गेंदों में 75.00 के स्ट्राइक रेट से 6 रन बनाए।

टीम का अगला मुकाबला 14 सितंबर को वेस्टइंडीज लीजेंड्स के साथ कानपुर में खेला जाएगा।

Tags Cloud

alert baarish cricket Gorakhpur hospital Kawad Yatra lakes land registration Lightning mausam MET department Mission Amrit Sarovar Newsbeat rain registry Science sky spaceX Stamp stamp duty UFO Uttar Pradesh water body World Yogi Adityanath

Leave a Reply

Your email address will not be published.